Latest news

छत्तीसगढ़: पुलिस की मुखबिरी का शक, बेटे के सामने नक्सलियों ने आंगनबाड़ी सहायिका का रेत दिया गला

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर,बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर गांव में नक्सलियों ने  शुक्रवार की रात सीआरपीएफ कैंप से महज एक किलोमीटर दूर  आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी की उनके बेटे के सामने गला रेतकर मार डाला।

लक्ष्मी के बेटे ने मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन नक्सलियों के साथ हुई झड़प में वह असफल रहा। हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस निर्मम हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी ने ली है। एक पर्चा जारी कर उन्होंने लक्ष्मी पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि की है। इस हिंसक वारदात ने इलाके में भय का माहौल बना दिया है।

पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने की बात कही है, लेकिन घटना ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।