Latest news

शेयर बाजार में लाखों रुपए डूबा, कर्ज के दबाव में पत्नी को मौत के घाट उतारा दो बेटियों पर किया जान लेवा हमला फिर खुद की खुदकुशी की कोशिश

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 छत्तीसगढ़ के कोरबा की वारदात ने लोगों को हिला कर रख दिया

बिलासपुर,कोरबा। छत्तीसगढ़ केकोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में लाखों रुपए डूब जाने के बादकर्ज से परेशान व्यक्ति ने  पहले पत्नी को मार डाला। इसके बाद अपनी दो बेटियों पर भी जानलेवा हमला किया। आरोपी मनोज साहू ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि मनोज शेयर बाजार में लाखों रुपये गंवा चुका था और कर्ज के दबाव से जूझ रहा था।

जब लोग नींद में थे तो…

वारदात शुक्रवार रात के बाद हुई। मनोज साहू (42) ने सुबह 4 बजे अपनी पत्नी सतरूपा (40) पर ब्लेड और पत्थर से हमला किया। चीख सुनकर जब बेटियां परिधि (7) और काव्या (12) उठीं, तो उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना में सतरूपा की मौके पर ही मौत हो गई।

खुद पर चलाया ब्लड और, जहर खाया

हमले के बाद मनोज ने खुदकुशी की कोशिश की। उसने पहले ब्लेड से खुद को घायल किया, फिर जहर खा लिया। हालांकि, उसे और दोनों घायल बेटियों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर का फर्श और बिस्तर खून से सना हुआ था। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया।

पुलिस  जांच में जुटी

दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक ने बताया कि कमरे को सील कर दिया गया है और घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपी मनोज और घायल बेटियों के बयान इलाज के बाद लिए जाएंगे। पुलिस मामले को घरेलू कलह और आर्थिक दबाव से जोड़कर देख रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।