Latest news

भारतीय रेल में मजदूर कांग्रेस संगठन का एक ही लक्ष्य कर्मचारी हित, दावेदारी को बता रहे हैं मजबूत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 चुनाव के लिए मतदान शुरू

बिलासपुर।भारतीय रेलवे में मान्यता प्राप्त संगठन के लिए चुनाव के  लिए मतदान दिनांक 4 , 5 एवं 6 दिसंबर 2024 को किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मान्यता प्राप्त के लिए 6 संगठनों ने चुनाव मैदान में है। इसी तारतम्य में मजदूर कांग्रेस संगठन ने अपने दावेदारी को प्रबल बताया है । पिछले कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी रेल मजदूर साथियों से आवाहन करती है कि सभी भारतीय रेल में कार्य करने वाले मजदूर कांग्रेस संगठन के पक्ष में क्रमांक 4 पर दो मजदूर चिन्ह में मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाएं, क्योंकि मजदूर संगठन ने प्रत्येक विभाग में सदैव कर्मचारियों के हित के लिए कार्य करते आ रही है और आगे भी निरंतर करते रहेगी। हर सुख दुख का साथी मजदूर कांग्रेस संगठन है और रहेगा। सदैव कंधे से कंधा मिलाकर सभी जायज मांगों को लेकर रेल प्रशासन से लोहा लिया है और इसके लिए मजदूर कांग्रेस संकल्पित है। किसी और के बहकावे में न आकर सदैव कर्मचारी हित में कार्य करने वाले मजदूर कांग्रेस संगठन का चुनाव करें। यही अवसर है अपने एकता का परिचय देने का और संगठन में अपनी भागीदारी निभाने का । देश की सेवा संगठन में ही निहित है इसलिए साथियों आप सभी से पुनः आवाहन करती है कि मजदूर कांग्रेस संगठन क्रमांक 4 दो मजदूर छाप पर मोहर लगाकर विजयी बनाएं। आज 5 दिसंबर 2024 को लगभग 50% अधिक मतदाताओं ने अपना मत पत्र मतदान केंद्र में जाकर दिया। आज सभी साथियों ने जमकर मेहनत किया है जिसमें डी. डी. महेश (जोनल उपाध्यक्ष) , राम रतन नाई (मुख्य प्रवक्ता), पवन कुमार उईके (शाखा सचिव), विकास कुमार , लक्ष्मी नारायण साहू, बसंत कुमार चौहान, भवानी शंकर भट्ट, पी. के. पोद्दार, ईश्वर , एम. रवि, कृष्ण कुमार , रमेश क्षत्री, वेंकट राव, अंकित कुमार, रितेश आनंद , तुलसी राम प्रधान, गंगा सागर, उत्तम कुमार, सुदर्शन शाहनी, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, संतोष राम इत्यादि मौजूद रहे ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।