Latest news

शादी समारोह में रसगुल्ला नहीं दिया तो बदमाश ने युवक को चाकू से गोद डाला, हत्या के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी समारोह के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम जेवरा में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रसगुल्ले को लेकर हुए इस झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हत्या के बाद आरोपी युवक ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

क्या है पूरा मामला

ग्राम जेवरा में साहू परिवार के एक घर में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। खाने की व्यवस्था के दौरान एक युवक और खाना परोस रहे दो नाबालिग लड़कों के बीच बहस हो गई।

विवाद का कारण: युवक ने खाने की प्लेट में एक और रसगुल्ला मांगा, जिसे देने से नाबालिगों ने देने से मना कर दिया था।

पहला झगड़ा: समारोह के दौरान मामला तूल पकड़ा, लेकिन अन्य लोगों ने स्थिति संभाल ली।

दूसरा झगड़ा: समारोह खत्म होने के बाद युवक ने फिर से दोनों नाबालिगों से बात की, जिससे मामला गरमा गया।

घातक हमला: गुस्से में नाबालिगों ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नौ बार से अधिक चाकू से हमला

चाकूबाजी के बाद दोनों नाबालिग आरोपी खुद ही स्थानीय पुलिस चौकी पहुंच गए और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। एएसपी अभिषेक झा के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।