Latest news

शराब के नशे में तेज रफ्तार… डिवाइडर से टकराई बाइक, 32 वर्षीय युवक की मौत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

विनोचा कॉलोनी पेट्रोल पंप के सामने हादसा, सिम्स में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बिलासपुर। शहर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने फिर “ड्रिंक एंड ड्राइव” के खतरनाक सच को सामने ला दिया। विनोचा कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मृतक के नशे में होने की प्राथमिक जानकारी है। पुलिस मार्क कायम कर मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान उमेश राव ठाकरे (32 वर्ष), पिता धर्मेंद्र राव ठाकरे बहतराई निवासीके रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक बाइक चला रहा था और हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में युवक के शराब के नशे में होने की जानकारी है
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई।
घटना कैसे हुई
देर रात बाइक से गुजर रहा था युवक
पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर से टकराई बाइक
गंभीर चोट लगने के बाद सिम्स में भर्ती
इलाज के दौरान मौत
ड्रिंक एंड ड्राइव: छत्तीसगढ़ में स्थिति

छत्तीसगढ़ पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, हर साल सड़क हादसों में एक बड़ा हिस्सा शराब पीकर वाहन चलाने से जुड़ा होता है
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध
ब्लड अल्कोहल लिमिट 30 mg/100 ml से अधिक होने पर कार्रवाई
जुर्माना, लाइसेंस निलंबन और जेल तक का प्रावधान
शहरी क्षेत्रों में रात के समय सबसे ज्यादा मामले दर्ज
हादसों के पीछे प्रमुख कारण

नशे की स्थिति में प्रतिक्रिया समय धीमा होना
तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण में कमी
हेलमेट/सुरक्षा उपायों की अनदेखी
रात के समय विजिबिलिटी कम होना
पुलिस की अपील


रजनेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर:
“ड्रिंक एंड ड्राइव की घटनाएं लगातार जानलेवा साबित हो रही हैं। वाहन चलाते समय सावधानी और जिम्मेदारी जरूरी है, क्योंकि एक छोटी लापरवाही पूरे परिवार को प्रभावित कर सकती है।”
स्थानीय स्तर पर कार्रवाई
शहर में लगातार चेकिंग अभियान
नाइट पेट्रोलिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
संवेदनशील चौक-चौराहों पर निगरानी

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।