Latest news

भाजपा कार्यालय घेराव में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास, बोले— राजनीतिक संरक्षण बिना 10 एकड़ में अफीम की खेती संभव नहीं

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। दुर्ग और बलरामपुर जिलों में कई एकड़ जमीन पर कथित रूप से अफीम की खेती और प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को बिलासपुर में भाजपा के जिला कार्यालय का घेराव किया। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण और शहर के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि 10 एकड़ जमीन में अफीम जैसे मादक पदार्थों की खेती बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आई है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे लोग जो नशे के माध्यम से प्रदेश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने में लगे हैं, उनके खिलाफ सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान त्रिलोक श्रीवास के साथ मोहन जायसवाल, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), मंगल वाजपेयी, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, रामेश्वर केसरी, राहुल गोरख, हेमंत कौशिक, टीकाराम यादव, केशव पांडे, कामरान खान, बंटी खान, मनोज यादव, सुदीप यादव, मनोज श्रीवास, कृष्णा श्रीवास, नंदकिशोर वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, दीपक कश्यप, विजय तिवारी, मुकेश अग्रवाल और हृदेश कश्यप सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने और अफीम की अवैध खेती में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।