Latest news

कलेक्ट्रेट-एसपी ऑफिस के बाहर ट्रांसफार्मर में आग, कुछ देर ठप रही बिजली; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur बिलासपुर। newsdawncg.com
बिलासपुर में बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही आसपास के कई सरकारी दफ्तरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


शहर के कलेक्ट्रेट परिसर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। ट्रांसफार्मर से धुआं और लपटें निकलते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।


आग लगते ही आसपास स्थित सरकारी दफ्तरों की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद हो गई। इसके कारण कलेक्ट्रेट परिसर सहित आसपास के कार्यालयों में कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पा लिया।
इसी दौरान नेहरू नगर बिजली केंद्र के अधिकारी बी.बी. नेताम भी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर और बिजली व्यवस्था की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण हल्की आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वहीं संबंधित अधिकारियों की ओर से किसी बड़ी लापरवाही की पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल बिजली विभाग की टीम ट्रांसफार्मर और बिजली आपूर्ति व्यवस्था की जांच में जुटी हुई है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।