बिलासपुर | 26 फरवरी 2026
जिले में दर्ज अलग-अलग गंभीर प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बिलासपुर ने थाना मस्तूरी और थाना चकरभाठा में दर्ज मामलों के फरार आरोपियों के संबंध में सूचना देने वालों को 5-5 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।
मस्तूरी में आर्म्स एक्ट के दो आरोपी फरार
थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर में दर्ज आर्म्स एक्ट के प्रकरण में दो आरोपी अब तक फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आमजन से सहयोग मांगा है।
फरार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है—
नागेन्द्र राय, पिता स्व. चन्द्रिका प्रसाद राय, उम्र 60 वर्ष, निवासी लालखदान तोरवा।
टाकेश्वर पाटले, पिता ईश्वरी प्रसाद पाटले, उम्र 50 वर्ष, निवासी लिमतरा मस्तूरी।
इन दोनों आरोपियों के संबंध में ठोस और विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
चकरभाठा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण
इसी तरह थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के एक मामले में अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर फरार होने का मामला दर्ज है। इस प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपए का इनाम प्रदान किया जाएगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
फरार आरोपियों के संबंध में सूचना निम्न अधिकारियों/नंबरों पर दी जा सकती है—
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर: 07752-223330
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर: 07752-223193 मोबाइल: 94791-93003
पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर: 07752-228504 मोबाइल: 94791-93099
थाना प्रभारी, मस्तूरी: 9479193040
थाना प्रभारी, चकरभाठा: 9479193041
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा और पुरस्कार के संबंध में अंतिम निर्णय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा लिया जाएगा।

