Latest news

कर्मचारियों के लिए कैशलेश चिकित्सा स्वागतेय : संजय

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

पूर्व सेवा को पेंशन योग्य मान्य करने सहित क्रमोन्नति लंबित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ बजट 2026 में कर्मचारियों को चिंता मुक्त स्वास्थ्य सुविधा देने हेतु कैशलेश चिकित्सा का लाभ बजट में किया गया है, इसके लिए मुख्यमंत्री जी, वित्त मंत्री जी, स्वास्थ्य मंत्री जी को धन्यवाद देते है, बजट में कैशलेश चिकित्सा का प्रावधान स्वागतेय है।

शिक्षकों को रमेश चंद्रवंशी WPS 2255/2021 एवं अन्य याचिकाओं में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा महत्वपूर्ण रूप से प्रतिपादित संविलियन से पूर्व याचिकाकर्ताओं द्वारा दी गई दीर्घकालीन सेवाओं को अप्रासंगिक मानकर नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय के सेवा की निरंतरता, किए गए कर्तव्यों की प्रकृति, वेतन का स्रोत, प्रशासनिक नियंत्रण तथा संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 16 के अंतर्गत समानता के संवैधानिक सिद्धांतों को अनिवार्य रूप से ध्यान में रखे जाने के आधार पर संविलियन के पूर्व की सेवा को पेंशन हेतु मान्य किये जाने की मांग लंबित है।

मोदी की गारंटी के तहत क्रमोन्नति/समयमान हेतु निर्धारित 10 वर्ष की सेवा को एक बार (वन टाइम रिलैक्सेशन) शिथिल करते हुए 5 वर्ष किये जाने शिक्षकों की उम्मीद पूरी नही हुई है।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।