
समग्र शिक्षक फेडरेशन ने संयुक्त संचालक को सौंपा ज्ञापन, व्यायाम व ग्रंथपाल शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक (जेडी) से मुलाकात कर लम्बित पदोन्नति की वरीयता सूची को यथाशीघ्र संशोधित कर जारी करने तथा व्यायाम शिक्षक और ग्रंथपाल शिक्षकों के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक आदित्य सर से चर्चा के दौरान कहा कि लंबे समय से पदोन्नति की प्रक्रिया लंबित है, जिससे पात्र शिक्षकों में असंतोष की स्थिति बन रही है। फेडरेशन ने वरीयता सूची में आवश्यक संशोधन कर उसे शीघ्र जारी करने और रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने की मांग रखी।
संयुक्त संचालक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर पूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने संबंधित प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस दौरान प्रदेश सलाहकार रंजीत बनर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी कुमार कुर्रे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील कुमार पांडेय, जिला अध्यक्ष ढोला लाल पटेल, जिला संयोजक देवेन्द्र कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र खुटे, जिला सचिव आशुतोष राजपूत, बिल्हा ब्लॉक सचिव लक्ष्मण रात्रे (अकलतरा), हरीश गोपाल (जांजगीर), ललित मोहन जायसवाल, संजय यादव (कोटा), दशमंत जायसवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
उक्त आशय की जानकारी प्रदेश सह प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने मीडिया को दी।


