Latest news

जनदर्शन में गूंजा पथर्रा स्कूल भवन का मुद्दा: जर्जर मिडिल स्कूल के कारण दो पाली में लग रही कक्षाएं, 10 लाख की सहायता की मांग

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। जिला कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को ग्राम पंचायत पथर्रा से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जर्जर स्कूल भवन का मुद्दा उठाया। जनदर्शन टोकन क्रमांक 2070126000834 (सुरक्षा क्रमांक- 639, दिनांक 24/02/2026) के माध्यम से दिए गए आवेदन में ग्राम बचायत पवारी स्थित मिडिल स्कूल भवन की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की मांग की गई है।
आवेदन में बताया गया है कि स्कूल भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भवन की स्थिति खराब होने से कक्षाएं दो पाली में संचालित करनी पड़ रही हैं। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
सरपंच ने रखी मांग

ग्राम पंचायत पथर्रा की सरपंच श्रीमती ज्योति गोस्वामी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कलेक्टर से 10 लाख रुपए की शासकीय सहायता स्वीकृत करने का आग्रह किया है, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके।
इस दौरान युवा मोर्चा महामंत्री मंडल परिक्षेत्र गनियारी एवं प्रतिनिधि सरपंच श्री गिरिश गोस्वामी भी उपस्थित रहे। आवेदन में कहा गया है कि वर्तमान भवन की स्थिति को देखते हुए कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
जनदर्शन में दर्ज हुआ आवेदन
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन में आवेदन दर्ज कर लिया गया है। आवेदक को टोकन जारी कर आवेदन की स्थिति जानने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा भी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत पथर्रा, जनपद पंचायत तखतपुर अंतर्गत आता है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द से जल्द विद्यालय भवन की समस्या का समाधान करेगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सके।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।