Latest news

पूर्व माध्यमिक शाला रामपुर विकास खण्ड बिल्हा में नेवता भोज

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सहायक जिला परियोजना अधिकारी रामदत्त का किया गया स्वागत


बिलासपुर।कर्मा संकुल अंतर्गत मिडिल स्कूल रामपुर में आज नेवता भोज का आयोजन प्रभारी प्रधान पाठक रमेश निर्मलकर के जन्मदिन उपलक्ष्य में आयोजित किया गया साथ ही बाल मेला भी आयोजित था।नेवता भोज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सहा यक जिला परियोजना अधिकारी रामदत्त गौरहा एवम विशिष्ट अतिथि श्री सुधांशु मिश्रा,सरपंच सन्तोष पटेल ,रमेश तिवारी व्याख्याता हाई स्कूल कर्मा थे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रामदत्त गौरहा ने कहा की वह स्वयं इस गांव में शिक्षक रहे है गांव के लोग बहुत ही शिक्षा क्षेत्र में जागृत है।यहां के शिक्षक भी शैक्षणिक विकास और बच्चों के उपस्थिति के लिए विशेष प्रयास कर सभी बच्चों को शाला में लाने और उपस्थित रखने में ,बच्चो को ड्रेस ,टाई, बेल्ट स्वयम और जनभागीदारी से व्यस्था करते है। कुपोषण दूर करने नेवता भोज का आयोजन किया जाता हैं जो सराहनीय है शाला के सभी शिक्षकों को सराहनीय कार्य के धन्यवाद दिया।और अपने तरफ से सभी बच्चों पेन भेट किया।विशिष्ट अतिथि सुधांशु मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा सुदूर अंचल में स्थित इस शाला के शिक्षकों के समर्पण का बहुत ही प्रशंसा किया।स्कूल के बच्चों के लिए जनभागीदारी से उपलब्ध संशाधन सदुपयोग और ग्रामीणों से बेहतर तालमेल से नैनिहालो के अच्छे नागरिक बनाने के सद्प्रयास के लिए शिक्षकों को बधाई एवं आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन अजय साहू शैक्षिक समन्वयक कर्मा ने किया एवम आभार सुशील kairwty द्वारा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।