Latest news

सीपत में सराफा व्यापारी से लाखों की लूट 3 दिन में दूसरी वारदात — अब खमरिया के रमेश ज्वेलर्स पर धावा, लाखों का सोना–चांदी लेकर फरार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

सीपत (बिलासपुर)। कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया। सीपत क्षेत्र के खमरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में सोमवार देर शाम लूट की बड़ी घटना सामने आई है। दुकान संचालक विनय सोनी जब शटर बंद कर रहे थे, तभी 2 बाइक में सवार 3 नकाबपोश बदमाश पहुंचे और जमीन पर रखे दो बैग उठाकर फरार हो गए।


कितना माल ले गए?
करीब 8–10 किलो चांदी
लगभग 60 ग्राम सोना (6–7 तोला के आसपास)
कुल अनुमानित कीमत लाखों रुपए
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लुटेरे वारदात के बाद अकलतरा–बलौदा मार्ग की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकेबंदी कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
3 दिन में दूसरी वारदात: क्या बेखौफ हो गए हैं बदमाश?
गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही बिलासपुर शहर के राजकिशोर नगर क्षेत्र में सनसनीखेज कांड हुआ था, जहां अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी को निशाना बनाकर बड़ी वारदात की थी। उस घटना का खौफ अभी थमा भी नहीं था कि अब सीपत के खमरिया में ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोल दिया गया।
लगातार दूसरी बड़ी वारदात ने व्यापारियों और आम लोगों में दहशत फैला दी है। सवाल उठ रहे हैं—
क्या अपराधियों को पुलिस का डर नहीं रहा?
रात में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था कहां है?
क्या ज्वेलरी व्यापारियों को खुद की सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे?
व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। उनका कहना है कि लगातार हो रही लूट की घटनाओं से कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है।
पुलिस का दावा
सीपत पुलिस ने कहा है कि
संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
आसपास के जिलों को अलर्ट जारी किया गया है।
जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
लेकिन बड़ा सवाल यही है—क्या पुलिस इस बार भी “जल्द गिरफ्तारी” के दावे तक ही सीमित रह जाएगी?
लगातार दो वारदात, एक ही जिला — क्या बिलासपुर में अपराधियों का नेटवर्क सक्रिय?
राजकिशोर नगर कांड और अब खमरिया ज्वेलर्स लूट… दोनों घटनाएं इशारा कर रही हैं कि बदमाश सुनियोजित तरीके से व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस के लिए यह सीधी चुनौती है।
क्या बिलासपुर में व्यापार सुरक्षित हैं?
क्या ग्रामीण क्षेत्र अब अपराधियों का नया टारगेट बन चुके हैं?

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।