24 घंटे मे अंतरराज्यीय गिरोह पुलिस की गिरफ्त में,सलाम हैं बिलासपुर पुलिस को- कमल सोनी
बिलासपुर। बीते 17 फरवरी को सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में बिलासपुर के इतिहास की सबसे बड़ी सराफा व्यापारी से लूट की घटना घटी थी , इस घटना में संलिप्त अपराधियों को 24 घंटे में बिलासपुर पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया इसके लिए सराफा एसोसिएशन आभार व्यक्त करता है। 24 घंटे के अंदर अपने सतर्कता सूझबूझ से बिलासपुर पुलिस ने जिस तरीके से दूसरे प्रदेश से अंतर जाति गिरोह को गिरफ्तार किया है यह प्रशंसनीय है। सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने आईजी राम गोपाल गर्ग का धन्यवाद देते हुए कहा कि घटना वाले दिन से लेकर अभी तक बिलासपुर आईजी ,एसपी रजनेश सिंह छुट्टी में होने के बावजूद घटना को लेकर सक्रिय रहे,इसके साथ ही जिले के एडिशनल एसपी ,सीएसपी,पूरी टीम सहित दूसरे जिले के पुलिस प्रशासन ने जिस तरह आपसी समन्वय से लूट करने वाले गिरोह का खुलासा इतने कम समय में किया है उसके लिए धन्यवाद है। बिलासपुर के जनता का पुलिस पर भरोसा और भी मजबूत हो चुका है। ऐसी पुलिस व्यवस्था को सलाम है। श्री सोनी ने आगे कहा कि बिलासपुर पुलिस की यह कार्यप्रणाली एक इतिहास बन चुकी हैं। इसके लिए बिलासपुर पुलिस को जितना धन्यवाद दिया जाए वह कम हैं। सर्राफा एसोसिएशन पीड़ित घायल संतोष तिवारी के पूरे परिवार के साथ खड़ा है और शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हैं।

