
शां तिव्यवस्था भंग करने और राहगीरों को परेशान करने के आरोप में प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई, न्यायालय में पेश
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में आशांति फैलाने, आम जगहों पर जमावड़ा बनाकर राहगीरों को परेशान करने और संभावित विवाद की स्थिति निर्मित करने के आरोप में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, लड़ाई-झगड़ा रोकने तथा आम स्थानों पर जमावड़ा कर उत्पात मचाने वाले तथाकथित ‘अंडेबाजों’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
बाइक पेट्रोलिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी
पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में सघन और बारीकी से बाइक पेट्रोलिंग करते हुए 6 युवकों को पकड़ा। सभी को थाना लाकर उनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सगर सिंह (18 वर्ष), पिता लालू सिंह, निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
रजत दुबे (23 वर्ष), पिता संतोष दुबे, निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
रितिक दुबे (24 वर्ष), पिता संतोष दुबे, निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
इरफान खान उर्फ बघीरा (19 वर्ष), पिता रिजवान खान, निवासी नयापारा चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
मनोज पटेल (31 वर्ष), पिता अनिल पटेल, निवासी खुडुभाठा राम मंदिर के पास, थाना मस्तुरी
राज लाल सिंह मरावी (22 वर्ष), पिता सुखराम सिंह मरावी, निवासी मोहनपुर आमाझरिया, थाना रामानुज नगर, जिला सूरजपुर
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

