ईस्ट जोन ट्रायल 2 फरवरी को रेलवे सेक्रेसा मैदान में


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा वूमेंस अंडर-15 एवं वूमेंस अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया। यह ट्रायल कोनी स्थित आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल के मैदान में संपन्न हुआ, जिसमें जिले की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया।
ट्रायल में कुल 31 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें वूमेंस अंडर-15 वर्ग से 17 खिलाड़ी और वूमेंस अंडर-19 वर्ग से 14 खिलाड़ी शामिल रहीं। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, रनिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी का क्रमवार परीक्षण किया गया। चयनकर्ताओं के समक्ष खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट कौशल और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।
इस ट्रायल में बिलासपुर के चयनकर्ता के रूप में अभिषेक सिंह, सुशांत शुक्ला और अभिनव शर्मा उपस्थित रहे। सभी चरणों के परीक्षण के पश्चात ईस्ट जोन ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
वूमेंस अंडर-15 वर्ग से चयनित खिलाड़ी:
पावनी तिवारी, आद्या सेनगुप्ता, आर्या गौरहा, मान्या रजक, लावण्या देशमुख, आराध्य शर्मा, नीलिमा पटेल, किंजल यादव, मोक्षदा वर्मा, रिया साहू, डिम्पल यादव, आराध्य स्वर्णकार, अवनी चतुर्वेदी, छाया राजपूत, छवि राजपूत और सिद्धि सिंह।
वूमेंस अंडर-19 वर्ग से चयनित खिलाड़ी:
चांद चेलक, गीत डेहरिया, सौम्या रात्रे, अर्पिता शर्मा, स्वर्णिका बनवारे, अनुष्का भास्कर, श्रीशांत साहू, प्राची दुबे, संयोजिता साहू, प्रतिष्ठा दुआ, रसलीन कौर खनूजा, आयुषी शर्मा, प्राची महानंद और मीनाक्षी मानिकपुरी।
चयनित सभी खिलाड़ी ईस्ट जोन के लिए ट्रायल में भाग लेंगी, जो 2 फरवरी को सुबह 8 बजे रेलवे के सेक्रेसा मैदान में आयोजित होगा।
ट्रायल के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह, रितेश शुक्ला, शरद मुरारका, आनंद टावरकर, महेश दत्त मिश्रा, सोनल वैष्णव, मोहम्मद जाकिर, नंदगिरिश, ऋषभ सोनी, सौरभ राय, पार्थ वर्मा और नावेद अली उपस्थित रहे।
इस संबंध में समस्त जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दी गई।



