Latest news

यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज लामबंद, भारत बंद और ज्ञापन सौंपने का ऐलान

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read


कान्यकुब्ज भवन में हुई सर्व सवर्ण समाज की बैठक, 1 फरवरी को भारत बंद और 2 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय कूच
बिलासपुर।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु प्रस्तावित ‘विनियम 2026’, जिसे यूजीसी कानून कहा जा रहा है, इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस यूजीसी बिल के विरोध में बिलासपुर का समग्र सवर्ण समाज एकजुट होता नजर आ रहा है।
इसी विषय पर गुरुवार को कान्यकुब्ज भवन में सर्व सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समाजों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सभी ब्राह्मण समाजों के साथ अग्रवाल समाज, पूज्य सिंधी समाज, गुजराती समाज, महाराष्ट्रीयन समाज, तेलुगु समाज तथा क्षत्रीय समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
भारत बंद और विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तय
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भले ही यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाई गई हो, लेकिन जब तक इस कानून को पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता, तब तक इसका विरोध जारी रहेगा।
इसी क्रम में यह तय हुआ कि
1 फरवरी को भारत बंद किया जाएगा
2 फरवरी, सोमवार को दोपहर 12 बजे देवकीनंदन चौक में एकत्र होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचते हुए राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा
समाज में वैमनस्य बढ़ने की जताई आशंका
बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने एकमत होकर कहा कि पीड़ित एवं शोषित वर्गों को संविधान द्वारा पहले से ही पर्याप्त संरक्षण प्राप्त है और शिक्षा संस्थानों में इस प्रकार के कानून से जातिगत भेदभाव को बढ़ावा मिलने की आशंका है।
प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि इस कानून से समाज में वैमनस्य बढ़ेगा, जिसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा। बैठक में यह बात रखी गई कि यह प्रस्तावित कानून ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के विपरीत है और केंद्र सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
बैठक में इन प्रमुख वक्ताओं ने रखे विचार
इस सर्व सवर्ण समाज की बैठक में प्रमुख रूप से—
छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज से डॉ. प्रदीप शुक्ला
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से अरविंद दीक्षित, ज्ञान अवस्थी, मनोज तिवारी, अनिल तिवारी, राजेश शुक्ला, विक्रांत तिवारी
अग्रवाल समाज से सुनील सोन्यालिया
पूज्य सिंधी समाज से विनोद मेघानी, किशोर पमनानी
क्षत्रीय समाज से प्रियंक परिहार
महाराष्ट्रीयन समाज से मोहन देव पुजारी
तेलुगु समाज से बी. महेश
मुख्य वक्ता के रूप में महेश दुबे, टाटा सुरेन्द्र शर्मा, गुड्डा तिवारी
कायस्थ समाज से गजेंद्र श्रीवास्तव
ब्राह्मण समाज से बी.के. पाण्डेय
गुजराती समाज से गोपाल वेलाणी
गुप्ता समाज से राधवेन्द्र गुप्ता
ने अपने विचार व्यक्त किए।
संचालन और बड़ी संख्या में उपस्थिति
बैठक का संचालन पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी ने किया।
बैठक में अजय जाजोदिया, मनीष अग्रवाल, जयश्री शुक्ला, अर्चना तिवारी, किरण बाजपेयी, ममता दुबे, किरण मिश्रा (मस्तूरी), राजीव अवस्थी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, मनोज शुक्ला, दिव्य प्रकाश दुबे, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, रश्मि द्विवेदी, देवेंद्र सिंह ठाकुर, अर्चना शुक्ला, लता मिश्रा, कमल बजाज, संतोष अग्रवाल, दयानंद तीर्थानी, अतुल अवस्थी, अनुग्रह मिश्रा, श्याम मोहन दुबे, अभिषेक शर्मा, गौरव तिवारी, शक्ति सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र गौरहा, विजय पाठक, जयेश तिवारी, प्रसुन्न सोनी, जगत सिंह राजपूत, प्रणव शर्मा, रोशन सिंह, लखन नागदेव, पवन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।