चलित मॉडल छात्रों की जिज्ञासा से बना
मेला में फरा, बोबरा, चौसला जैसे परम्परागत स्वादिष्ट व्यंजन रहे
बिलासपुर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पंधी में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं व्यंजन मेला का सफल आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्राचार्य संजय शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री राधेश्याम मिश्रा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।




विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न आकर्षक एवं उपयोगी व चलित मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्री राधे श्याम मिश्रा एवं प्राचार्य संजय शर्मा के द्वारा रिबन काटकर किया गया, विज्ञान प्रभारी श्रीमती मधु मनहर ने विज्ञान प्रदर्शनी का विवरण दिया, उसके पश्चात बच्चों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किये। यह प्रदर्शनी प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की गई, जिसमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्रदान किए गए।
उच्चतर माध्यमिक शाला में कक्षा 9वीं–10वीं वर्ग से प्रथम स्थान जयंत रात्रे (पंधी) एवं द्वितीय स्थान नरगिस खान एवं निखिल पत्रवाणी (पंधी) को प्राप्त हुआ। कक्षा 11वीं–12वीं वर्ग में प्रथम स्थान मानसी केवट एवं साथी (पंधी) तथा द्वितीय स्थान आभा एवं यशा (पंधी) को मिला।
पूर्व माध्यमिक शाला में प्रथम स्थान भावेश रात्रि (देवरी) एवं द्वितीय स्थान कुलदीप पटेल एवं गणेश पटेल (पंधी) को प्रदान किया गया।
प्राथमिक शाला में प्रथम स्थान शिवम केवट (पंधी) एवं द्वितीय स्थान आयुष (खजूरी) को प्राप्त हुआ।
इसके साथ ही आयोजित व्यंजन मेले में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। मेले में छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसे फरा, चौसेला, बोबरा, बड़ा सहित ढोकला, चाऊमीन, मंचूरियन, गुपचुप, दही चाट, दही बड़ा एवं अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ स्वावलंबन की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता प्रीति पाण्डेय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक शाला से व्याख्याता अपर्णा त्रिपाठी, रोमा सरकार, अर्चना देवांगन, शुभाश्री साहू, हेमंत शर्मा, सुरेश टाइगर, माली गुइन, माधुरी कौशिक, मधु मनहर, केशनी साहू, मनोज गुरुदीवान, ओमप्रकाश दुबे, कमला चंद्रा, व्यावसायिक शिक्षण माधवी यादव, पूर्व माध्यमिक शाला से प्रधान पाठक सुरेश पोपटानी, शिक्षक विजया कुर्रे, रूबी अरोड़ा, चानी एरी, अनीता साहू, आरती शुक्ला, ममता शर्मा, संतोषी भाट मैडम, प्राथमिक शाला से प्रधान पाठक प्रभारी चंद्रकला श्रीवास, प्रतिभा जायसवाल एवं संकुल समन्वयक धर्मेंद्र कुमार गौरहा उपस्थित थे।



