Latest news

विहिप पदाधिकारियों ने व्यापार और समाजसेवा में योगदान के लिए कैट बिलासपुर नेतृत्व को किया सम्मानित

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर।
व्यापार जगत के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संगठनों और व्यक्तियों के सम्मान की कड़ी में आज विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कैट बिलासपुर इकाई के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर सामाजिक सहभागिता और व्यापारिक हितों के संरक्षण में योगदान के लिए दिया गया।

इस अवसर पर विहिप के केंद्रीय मंत्री श्री अजय पारेख, क्षेत्रीय प्रमुख (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) श्री विभूति भूषण, विहिप सेवा आयाम प्रांत प्रमुख श्री रवि गर्ग, डॉ. अविजित रायज़ादा, डॉ. विनोद तिवारी तथा विहिप जिला प्रमुख श्री सौमित्र गुप्ता की उपस्थिति में कैट बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष श्री हीरानंद जयसिंह और कोषाध्यक्ष श्री आशीष अग्रवाल का सम्मान किया गया।

समारोह के दौरान दोनों पदाधिकारियों को सम्मान स्वरूप श्रीफल एवं भगवा गमछा भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में व्यापारियों के हितों के साथ समाजसेवा के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा हुई और स्थानीय स्तर पर सामाजिक सहभागिता को लेकर सक्रिय प्रयासों को रेखांकित किया गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।