Latest news

खेलो इंडिया बीच गेम्स में छत्तीसगढ़ के छह खिलाड़ी लेंगे भाग

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। भारत सरकार खेल मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा एवं दमन एंड दिउ खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली द्वितीय खेलो इंडिया बीच गेम्स 5 से 10 जनवरी 2026 को घोघला बीच दिउ मैं आयोजित होगी उक्त प्रतियोगिता में आठ खेल विधा को सामिल की गई है जिसमें मार्शल आर्ट खेल से पेंचाक सिलाट खेल को शामिल की गई है छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट संघ के महासचिव शेख समीर के नेतृत्व में बीच गेम्स के चयनित खिलाड़ियों ने खेल युवा कल्याण विभाग के संचालक तनुजा सलाम जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया संचालक तनुजा सलाम ने खिलाड़ियों को प्रदेश के लिए पदक जीत के आने को कहा और आगे भी खेल गतिविधि के लिए हर संभव मदद करने की बात कही| महासचिव शेख समीर ने बताया कि पेंचाक सिलाट खेल गत 4 वर्षों से प्रदेश के 14 जिलों में नियमित खेला जा रहा है प्रदेश के खिलाड़ी सभी वर्गों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते हैं और छत्तीसगढ़ के लिए बहुत सारी पदक भी प्राप्त किया है बीच गेम्स हेतु चीनी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के अच्छे खिलाड़ी है जिनकी खेल कौशल को देखते हुए राष्ट्रीय महासंघ ने चयन किया है आशा करते हैं कि खेलो इंडिया बीच गेम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए पेंचाक सिलाट के खिलाड़ी पदक प्राप्त करने में सफल होंगे खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन एवं उज्जवल भविष्य के लिए सहायक संचालक श्री ए एक्का, संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष बाग, एथलेटिक संघ के महासचिव श्री अमरनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सह सचिव श्री मनीष श्रीवास्तव, श्री सुशील मिश्रा अध्यक्ष नेटबॉल संघ ने बधाई और शुभकामनाएं दी है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।