बिलासपुर।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में जिला एवं संभाग स्तरीय प्रभारियों की सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेताम के अधोहस्ताक्षर से जारी इस सूची में प्रदेश के 23 जिलों और एक संभाग के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। संगठन को गति देने के उद्देश्य से तैयार की गई इस सूची में उन पदाधिकारियों को प्राथमिकता नहीं दी गई है, जो लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों से अनुपस्थित रहे हैं।

इसी क्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिबली मेराज खान को दुर्ग संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से उन्हें दुर्ग संभाग में संगठन के विस्तार, समन्वय और मजबूती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिबली मेराज खान लंबे समय से युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे हैं और संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव रखते हैं।
संगठन ने उनके अनुभव पर भरोसा जताते हुए दुर्ग संभाग में रिक्त पदों को योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूर्ण करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी है, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके।
जारी सूची में यह भी उल्लेख किया गया है कि आने वाले समय में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन मनरेगा को बचाने, पंचायत सम्मेलन आयोजित करने और इन मंचों के माध्यम से मोदी सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।



