Latest news

गणतंत्र दिवस के दिन निगम देगा मेजर ध्यानचंद पुरस्कार,12 जनवरी तक दे सकते हैं आवेदन 

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

निगम द्वारा हर साल दो खिलाड़ियों को दिया जाता है ये पुरस्कार 

राज्य,राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कर सकते है आवेदन 

बिलासपुर- हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम राज्य, राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बिलासपुर के दो खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित करेगा। इसके लिए 12 जनवरी 2025 तक प्रमाणित विवरण के साथ आवेदन मंगाए गए है। पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक खिलाड़ी को ग्यारह हजार रूपये नकद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

 नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा बिलासपुर के ऐसे दो खिलाड़ियों को वर्ष 2025-26 के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने खेलकूद में राज्य स्तरीय/राष्ट्रीय स्तरीय अथवा अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की हो, यह सम्मान 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा, इसके अंतर्गत ऐसे समस्त खिलाड़ियों से निम्न नियमों के अधीन आग्रह की पूर्ण प्रमाणित विवरण सहित आवेदन आयुक्त नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नाम से सम्पूर्ण जानकारी के साथ दिनांक 12 जनवरी 2026 तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

 शर्ते निम्नानुसार है:- 

1. पुरस्कार राशि का निर्णय नगर पालिक निगम द्वारा किया जावेंगा, राशि के साथ प्रशस्ती पत्र भी दिया जावेगा, यह पुरस्कार केवल एक बार एक ही व्यक्ति को दिया जाएगा।

2. यह पुरस्कार महाविद्यालय/विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को दिया जाएगा।

3. मान्यता प्राप्त प्रतियोगियों के राज्य/राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विजेता, उपविजेता को पुरस्कार का प्रमाण पत्र प्राप्त करना आवश्यक होगा।

4. व्यवसायिक खिलाड़ियो को इस पुरस्कार की पात्रता नहीं होगी।

5. प्राप्त आवेदन पत्र की सूक्ष्म जांच के लिए नामांकित समिति द्वारा परीक्षण कर उचित पात्रों का चयन जावेगा।

6. चयनित व्यक्ति को 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस पर नगर पालिक निगम, बिलासपुर की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

7. समिति का निर्णय अंतिम होगा।

8. पुरस्कार निर्णय के लिये सर्वाधिकार समिति का होगा।

9. समिति के निर्णय को कही भी किसी भी तरह का चैलेंज (चुनौती) नहीं किया जा सकेगा और ना ही न्यायालय में चुनौती दी जा सकती।

10 चूंकि इस पुरस्कार के सम्मान का मुख्य उददेश्य छात्र/छात्राओं को खेल जगत में उन्नति हेतु प्रोत्साहित करना है।

11. विगत दो वर्ष (शिक्षा सत्र) के प्रगति आधार पर ही आमंत्रण बुलाये जाते है एवं उसी पर निर्णय किया जाएगा

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।