Latest news

रतनपुर में अवैध धान कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, माजदा वाहन से 150 बोरी धान जब्त

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध धान खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 कट्टी धान से भरा माजदा वाहन पकड़ा है। पुलिस ने धान खरीदी से जुड़े किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर धान और वाहन को जब्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को थाना रतनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BV 6881 का चालक अवैध रूप से धान की खरीदी कर उसे कृषि उपज मंडी में बेचने के उद्देश्य से ग्राम खरगहनी (थाना कोटा) से ग्राम तेंदुभाठा (थाना रतनपुर) की ओर ले जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्राप्त दिशा-निर्देश के बाद थाना प्रभारी रतनपुर ने तत्काल टीम गठित की।
पुलिस टीम ने ग्राम बारीडीह मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन चालक की पहचान रामेश्वर ध्रुव पिता प्यारेलाल ध्रुव (37 वर्ष), निवासी नेवरा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। जांच के दौरान माजदा वाहन में 150 बोरी धान लदा पाया गया। जब पुलिस ने धान की खरीदी-बिक्री से संबंधित बिल व दस्तावेज मांगे, तो चालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
दस्तावेजों के अभाव में धान को चोरी की मशरूका होने की आशंका पर पुलिस ने BNSS की धारा 106 के तहत मौके पर ही माजदा वाहन सहित 150 बोरी धान जब्त कर लिया। कार्रवाई की सूचना तत्काल तहसीलदार रतनपुर एवं खाद्य निरीक्षक को दी गई, जिनके द्वारा मौके पर पहुंचकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।
धान खरीदी के इस अवैध प्रयास से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही, वहीं पुलिस की कार्रवाई से धान के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हलचल देखी गई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।