Latest news

पत्रकार कॉलोनी बिरकोना में शराब पार्टी से मचा बवाल, देर रात हंगामा कर रहे 5 युवक पुलिस के घेरे में

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर।
बिलासपुर की पहचान मानी जाने वाली पत्रकार कॉलोनी बिरकोना में देर रात शराब पार्टी और शोर-शराबे की घटना ने पूरे इलाके की शांति भंग कर दी। युवकों और युवतियों के साथ नशे में मस्ती कर रहे बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। संवेदनशील रिहायशी क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में भी हलचल रही।

सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 दिसंबर 2025 की रात पुलिस को सूचना मिली कि पत्रकार कॉलोनी स्थित एक मकान में कुछ युवक-युवतियां शराब के नशे में पार्टी कर रहे हैं और तेज आवाज में हंगामा मचा रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के आदेश दिए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मकान के भीतर 5 युवक और 2 युवतियां शराब सेवन करते पाए गए। ब्रीथ एनालाइजर से जांच में युवकों के नशे में होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने मौके से तीन वाहनों क्रमांक CG 10 CA 5111, CG 10 BW 6685 एवं CG 10 BH 8007 को जब्त करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। साथ ही पांचों युवकों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। युवकों और युवतियों को समझाइश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सबसे गंभीर पहलू यह रहा कि यह पूरी घटना पत्रकार कॉलोनी जैसे शांत और जिम्मेदार माने जाने वाले क्षेत्र में सामने आई, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी और चिंता का माहौल देखा गया।
स्पेशल बॉक्स | आरोपियों का विवरण
आदित्य वस्त्रकार, पिता मोहनलाल, उम्र 33 वर्ष
निवासी: लिंक रोड, कृष्णा नेत्रालय के सामने, शुभ मंगल अपार्टमेंट, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर
लक्की देवांगन, पिता पंचराम देवांगन, उम्र 28 वर्ष
निवासी: जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर
आशीष साहू, पिता भागीरथी साहू, उम्र 26 वर्ष
निवासी: पत्रकार कॉलोनी, अशोक नगर, थाना सरकंडा, बिलासपुर
वंश देवांगन, पिता सतीश देवांगन, उम्र 22 वर्ष
निवासी: देवांगन मोहल्ला, जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली
विपुल दुबे, पिता वशिष्ठ नारायण दुबे, उम्र 26 वर्ष
निवासी: ग्राम नगर, थाना चरचा, जिला कोरिया (छ.ग.)
स्पेशल बॉक्स | पुलिस कार्रवाई
5 युवकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
3 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत केस
ब्रीथ एनालाइजर से शराब सेवन की पुष्टि
युवकों व युवतियों को परिजनों के सुपुर्द किया गया
यह खबर पूरी तरह पुलिस रिकॉर्ड और मौके की कार्रवाई पर आधारित है, जिसने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।