Latest news

ASI की पिटाई, नशे में हंगामा… पत्नी ने उठाया डंडा, गहने नहीं दिलाने पर चाकू मारने का आरोप

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read


अंबिकापुर में शुक्रवार देर रात एक पुलिसकर्मी का घरेलू विवाद हिंसा में बदल गया। नशे में धुत एएसआई की हरकतों से भड़की पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी—सिर, गले और हाथों पर गंभीर चोटें, घर में चीख-पुकार, और मामला देखते-देखते पुलिस तक पहुँच गया।



बिलासपुर, अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक एएसआई और उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद ने ऐसा रूप लिया कि पूरा घर रणक्षेत्र बन गया। एक निजी स्कूल में शिक्षिका प्रियंका प्रकाश ने अपने पुलिसकर्मी पति प्रशांत कुमार प्रकाश की उस समय पिटाई कर दी, जब वह कथित रूप से शराब के नशे में घर पहुंचा और हंगामा करने लगा।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात प्रशांत नशे में धुत होकर घर लौटा और पत्नी-बेटी से बहस शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि उसने अपनी बेटी पर भी हाथ उठा दिया। इसके बाद प्रियंका प्रकाश का गुस्सा काबू से बाहर हो गया और उसने पति पर हमला बोल दिया। घटना के बाद प्रशांत के सिर, गले, हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।
मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशांत का आरोप है कि उसने पत्नी को गोल्ड ज्वेलरी लाने से मना किया, जिसके बाद रात में सोते वक्त उस पर हमला किया गया। वहीं प्रियंका का कहना है कि उसका पति रोज शराब पीकर मारपीट करता है और उसी से त्रस्त होकर उसने आत्मरक्षा में कदम उठाया।
एएसआई प्रशांत प्रकाश के खिलाफ शराबखोरी की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति पर विभाग में आए प्रशांत को इसी आरोप में सरगुजा आईजी ऑफिस से बलरामपुर भेजा गया था।
घरेलू कलह से उपजी यह वारदात अब इलाके में चर्चा का विषय है। पुलिस ने शिकायत लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।