वरिष्ठ नेता मंत्री की कार दुर्घटना में चोटिल होने की खबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया

विलासपुर।छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श रामविचार नेताम एक कार दुर्घटना में घायल हो गए हैं। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी रामविचार नेताम के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”घायल नेताम और साथियों को उपचार के लिए रायपुर में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में घायल श्री नेताम खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
इस पोस्ट के माध्यम से मंत्री ने रामविचार नेताम जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। साथ ही, यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है और उनके समर्थकों व शुभचिंतकों द्वारा भी उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
समर्थकों की प्रतिक्रियाएं
इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने लिखा, “माननीय मंत्री जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” इसके साथ उन्होंने प्रार्थना का इमोजी भी जोड़ा।
यह घटना राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता का विषय बनी हुई है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि, दुर्घटना के कारणों और उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं हुई है।