श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कुंदन पैलेस में आज से प्रॉपर्टी एक्सपो, नगर विधायक अमर अग्रवाल करेंगे शुभारंभ
बिलासपुर फॉरच्यून एलिमेंट्स द्वारा आयोजित क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो का शुभारंभ 7 नवंबर की शाम कुंदन पैलेस, श्रीकांत वर्मा मार्ग में होगा। रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश और विकास के नए अवसरों को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस एक्सपो का उद्घाटन नगर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी और क्रेडाई सदस्यों की उपस्थिति में किया जाएगा।
तीन दिवसीय यह आयोजन 7 से 9 नवंबर तक चलेगा। इस वर्ष का थीम ‘एड्रेस चेंज कराया क्या’ रखा गया है। एक्सपो में 30 से अधिक रेरा रजिस्टर्ड और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से स्वीकृत प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। यह आयोजन केवल बिलासपुर तक
सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अंबिकापुर, रायगढ़, कोरबा, पेण्ड्रा गौरेला मरवा ही, मुंगेली, जशपुर, सारंगढ़, जांजगीर और चांपा जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में भी निवेश के नए अवसर प्रदान करेगा। एक्सपो में डीसीटी रियल एस्टेट एंड डेवलपर्स सहयोगी संस्थान के रूप में जुड़े हैं, जबकि एसबीआई बैंकिंग पार्टनर और जगुआर बाथ केयर पार्टनर है। आयोजन को सफल बनाने में क्रेडाई अध्यक्ष सुशील पटेरिया, अमित अग्रवाल, हेमंत जिवनानी, घनश्याम शुक्ला, सोहेल हक, डॉ. अजय श्रीवास्तव, राहुल ग्वालानी, नसीम खान, प्रणय राय, सौरभ ग्वालानी और राहुल कंजानी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
एक्सपो के आकर्षण
एक्सपो में अपने परिवार के साथ विजिट करने वाले निवेशकों को हर घंटे चांदी का सिक्का जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा पहला पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटी रहेगा। प्रत्येक बुकिंग पर एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी, माइक्रोवेव जैसे आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। अंतिम दिन लकी ड्रॉ के जरिए 3 लाख रुपए तक के इनाम वितरित किए जाएंगे।
युवा संवाद व सम्मान समारोह
7 नवंबर की शाम 6 बजे विशेष सत्र “युवा संवाद” आयोजित होगा। इसमें रियल एस्टेट सेक्टर के अलावा अन्य सेक्टरों में युवाओं की भूमिका, नए रोजगार अवसरों और शहरी विकास की दिशा पर चर्चा होगी। साथ ही शहर के विकास में योगदान देने वाले विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।



