Latest news

गतौरा रेल हादसा: 11 की मौत, 20 यात्री घायल — रेल प्रशासन ने जारी किया आधिकारिक बुलेटिन, घायलों को ₹50,000 की तत्काल सहायता

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर/नई दिल्ली। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गत 4 नवम्बर को बिलासपुर स्टेशन के समीप मालगाड़ी और कोरबा-मेमू लोकल ट्रेन की भीषण टक्कर में हुई जनहानि की पुष्टि करते हुए आधिकारिक बुलेटिन जारी किया है। रेलवे के अनुसार, इस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा, और सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
रेल प्रशासन ने बताया कि राहत कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए थे और प्रत्येक घायल यात्री को ₹50,000 की अग्रिम अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई है। सभी घायलों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है तथा अस्पतालों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि “घटना की गहन जांच की जा रही है। प्राथमिक फोकस सभी घायलों के बेहतर इलाज और पुनर्वास पर है।”
रेलवे बुलेटिन में जारी घायलों की सूची:
इस हादसे में घायल यात्रियों में प्रमुख रूप से —
मथुरा भास्कर (55 वर्ष), चौरा भास्कर (50), शत्रुघ्न (50), गीता देबनाथ (30), मेहनिश खान (19), संजू विश्वकर्मा (35), सोनी यादव (25), संतोष हंसराज (60), रश्मि राज (34), ऋषि यादव (2), तुलाराम अग्रवाल (60), अराधना निषाद (16), मोहन शर्मा (29), अंजूला सिंह (49), शांता देवी गौतम (64), प्रीतम कुमार (18), शैलेश चंद्र (49), अशोक कुमार दीक्षित (54), नीरज देवांगन (53) और राजेंद्र मारुति बिसारे (60) शामिल हैं।
रेल प्रशासन ने कहा कि सभी घायलों को समुचित चिकित्सा, परिवहन और अन्य आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है। वरिष्ठ रेल अधिकारी लगातार अस्पतालों से संपर्क में हैं और घटना की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
रेलवे की प्राथमिकता: घायलों का उपचार और मृतकों के परिवारों को त्वरित सहायता।
जांच टीम गठित: हादसे के कारणों की जांच शुरू, रिपोर्ट जल्द रेलवे बोर्ड को सौंपी जाएगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।