Latest news

Sir…मतदाता सूची पुनरीक्षण: 4 नवंबर से छत्तीसगढ़ में घर-घर पहुंचेगी लोकतंत्र की दस्तक, बिलासपुर से शुरू हो रहा विशेष अभियान

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
7 Min Read

मोहम्मद इसराइल बबलू

– 3800 अधिकारी-कर्मचारी जुटे, 4 दिसंबर तक चलेगा घर-घर सत्यापन अभियान
बिलासपुर/रायपुर, 3 नवंबर 2025।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सोमवार, 4 नवंबर से शुरू हो रहा है। यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें घर-घर जाकर नागरिकों के मतदान से जुड़ी जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। बिलासपुर जिले में प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है, और इस महाअभियान में करीब 3800 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को सहयोग करें और अपने घर के सभी योग्य सदस्यों के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र में हर योग्य नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सही मतदाता सूची ही पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की नींव है।”
6 विधानसभा क्षेत्रों में अभियान की तैनाती
बिलासपुर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों — कोटा, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा और मस्तुरी — में अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। जिले के 1815 मतदान केंद्रों को आधार बनाकर 1815 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं।
कोटा: 232 बीएलओ
तखतपुर: 348 बीएलओ
बिल्हा: 262 बीएलओ
बिलासपुर: 271 बीएलओ
बेलतरा: 308 बीएलओ
मस्तुरी: 394 बीएलओ
कैसे होगा सत्यापन कार्य
हर बीएलओ को अपने क्षेत्र के हर घर तक पहुंचने का जिम्मा दिया गया है। वे परिवारों से संपर्क कर यह सुनिश्चित करेंगे कि—
सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज है,
मृतक या स्थानांतरित व्यक्तियों के नाम हटाए गए हैं,
नाम, पता और पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी सही है।
बीएलओ द्वारा एकत्रित फॉर्म और दस्तावेज़ों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और उन्हें निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी को सौंपा जाएगा। अभियान के दौरान नागरिकों को यह भी बताया जाएगा कि यदि सूची में कोई त्रुटि या चूक मिले, तो वे दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध
निर्वाचन आयोग ने इस अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा है। नागरिक https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर
नया नाम दर्ज कर सकते हैं,
पता बदल सकते हैं,
विवरण संशोधित कर सकते हैं,
या दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने वालों के दस्तावेज़ों का भी बीएलओ द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
जन-जागरूकता और पारदर्शिता पर जोर
इस विशेष पुनरीक्षण को निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण बताया है। अभियान के दौरान स्कूलों, पंचायतों और शहरी वार्डों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
कलेक्टर अग्रवाल ने कहा,
“यह केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों का अद्यतन पर्व है। हर नागरिक को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए ताकि 2026 के चुनावों में कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए।”
राष्ट्रीय दृष्टिकोण:
यह गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर में 2026 के आम एवं स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी का अहम चरण माना जा रहा है। आयोग का लक्ष्य है कि “हर वोट, सही वोट” की नीति के तहत 100 प्रतिशत पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।



SIR डरना नहीं समझना है

ये SIR है NRC नहीं… हर उस सवाल का जवाब जिसको ले कर आप परेशान है, पूरी Process Step by Step
*BLO (Booth Level Officer)* आपके घर आएगा एक फॉर्म ले कर और आपके सामने *2003 की वोटर लिस्ट* से आपका नाम मिलान करेगा।
📋 अगर आपका नाम 2003 की लिस्ट में है तो आपको *कोई दस्तावेज़ देने की ज़रूरत नहीं*, बस पहचान के लिए *आधार या कोई पहचान पत्र* दिखा देना कि “हां, ये मैं ही हूं।”

अगर आपका या आपके बच्चों का नाम नहीं है तो आप कह सकते हैं — “मेरे पिता, चाचा या मां का नाम है, मेरा नाम भी जोड़ दें।” इस स्थिति में BLO आपका नाम जोड़ देगा *(संबंध की पुष्टि के लिए राशन कार्ड मांगा जा सकता है या वो दस्तावेज़ जिससे आपका संबंध आपके दादा या चाचा से हो पिता से संबंध के लिए आधार, पेन कार्ड मार्कशीट कुछ भी)*

अगर आपके माता-पिता 2003 तक जीवित नहीं थे, और आपका नाम भी नहीं था, तो आपको *Form-6* के साथ 11 दस्तावेज़ों में से कोई एक देना होगा — जैसे *जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, जाति प्रमाण पत्र* बैंक पास बुक आदि।

अगर आप शहर या मोहल्ला बदल चुके हैं, नौकरी शादी के कारण तो कोई Problem नहीं है पुरानि EPIC id निकालने की जिम्मेदारी BLO की है, आपकी नहीं BLO Digital Device में से या ERO यानी निर्वाचन कार्यालय में अपने सीनियर से लेगा।

अगर BLO मना करे या नहीं निकाले तो उस पर कार्यवाही हो सकती हैं और 6 महीने की सजा।

अगर किसी व्यक्ति का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में नहीं था , तो बाद की लिस्टें (2004, 2005, 2006… 2024 तक) भी check करेगा।
अगर उन लिस्टों में नाम लगातार या दोबारा आता है, तो व्यक्ति को “2003 में registered voter” के category में रखा जाता है।

अगर किसी व्यक्ति के
पूरे परिवार के पास कभी Votar id थी ही नहीं तो कोई मसला नहीं है वो अपने नाम add करवा सकता हैं।

बस Form 6 के साथ पहचान, पता और उम्र का कोई एक दस्तावेज़ देना होगा।

फॉर्म के साथ आपको बस 3 चीज़ें दिखानी होती हैं 👇

1️⃣ पहचान का सबूत (Identity Proof):
आधार (वैकल्पिक), पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस आईडी या बैंक पासबुक

2️⃣ पता प्रमाण (Address Proof):
बिजली बिल, राशन कार्ड, किरायानामा, बैंक पासबुक या पंचायत / नगर निगम का सर्टिफिकेट

3️⃣ आयु प्रमाण (Age Proof):
जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, या स्कूल सर्टिफिकेट

BLO खुद आपके घर आकर या पड़ोसियों से पुष्टि करेगा कि आप वहीं रहते हैं। संतुष्ट होने पर आपका नाम अगली वोटर लिस्ट में जुड़ जाएगा

अगर एक बार में काम नहीं हो पाता है तो BLO आपके घर 2 या 3 बार और आयेगा।

ये पूरी प्रक्रिया आप *ख़ुद भी ऑनलाइन* कर सकते हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।