Latest news

ब्रेकिंग न्यूज़…कांग्रेस नेता के ऑफिस पर दनादन गोलीबारी,  दहला बिलासपुर…दो युवक गंभीर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

मोहम्मद इसराइल बबलू

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज वारदात मंगलवार शाम बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में घटित हुई। किरारी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में नकाबपोश तीन बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ 12 राउंड फायरिंग कर दी।
गोलियों की बौछार में करारी बस स्टैंड निवासी राजू सिंह और मुड़पार निवासी चंद्रकांत सिंह बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है।


तिवारी होटल के सामने चली गोलियां – दहशत में आमजन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वारदात तिवारी होटल के ठीक सामने हुई, जो क्षेत्र का एक अति व्यस्त चौराहा है। तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर आए और बिना किसी बहस के राजू व चंद्रकांत पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं।
हमलावरों ने करीब 6 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा। दुकानदारों ने तत्काल शटर गिरा दिए और अफरा-तफरी मच गई।


कांग्रेस नेता के कार्यालय पर चली गोलियां

सूत्रों के मुताबिक, यह गोलीबारी कांग्रेस नेता एवं जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर के निजी कार्यालय के सामने हुई। बताया जा रहा है कि उस समय वहां आसपास कई लोग मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया
घटना के बाद स्थानीय लोग और व्यापारी वर्ग भयभीत और आक्रोशित हैं। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

लगातार बढ़ती फायरिंग, हमला और लूट की घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मस्तूरी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर काबू पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
वहीं जिला पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।


फिलहाल की स्थिति

  • घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर।
  • पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।
  • हमलावरों की तलाश में स्पेशल टीम गठित।
  • घटना के बाद क्षेत्र में तनाव, लोगों में रोष।

खबर में अपडेट जारी है….

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।