Latest news

रात में बंदूक लेकर कर रही पुलिस गश्त इधर शाम में…सदर बाजार के सराफा लाइन में सरकारी कर्मचारी से साढे तीन लाख रुपए लूटकर भाग निकला बाइकर्स गैंग

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read
आरोपी मौके पर झपटा मारते हुए।
घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए।

00 शाम को बाजार में थी भीड़ फिर भी आरोपी फरार होने में हो गए सफल, पुलिस सीसीटीवी कंगाल कर आरोपियों की तलाश में जुटी

00 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इस बड़ी वारदात ने कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है

00 घटना के बाद से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों में भी दहशत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सदर बाजार के सराफा लाइन में गुरुवार की शाम बाइकर्स गैंग ने खरीदारी के लिए निकले एक सरकारी कर्मचारी के 3: 50 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए । इस घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कंगाल कर आईपीओ की तलाश में जुटी हुई है ।शहर के आसपास नाकेबंदी की गई है।कोतवाली थाना क्षेत्र में    हुए इस वारदात ने शहर में कानून व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोल दी है। जबकि पुलिस रात में बंदूक लेकर गश्त कर रही है।इसके अलावा सरप्राइज चेकिंग का दौर भी जारी है।

बैंक से ही पीछा करने की आशंका

प्रार्थी अवनीश सोनी ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से साढ़े तीन लाख रुपए निकालकर सदर बाजार जाने की योजना बनाई थी। सराफा लाइन के करीपहुंचते ही एक अज्ञात लुटेरे ने रास्ता रुकवाकर उन्हें धमकाया और राशि को लूटने के बाद फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि लुटेरे ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।सदर बाजार और आसपास के इलाकों के नागरिकों में इस घटना से दहशत है। व्यस्त इलाके में हुई इस लूट ने  कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों और निवासियों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

सुरक्षा व्यवस्था पर बार-बार उठ रहे सवाल

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्च अधिकारी जांच में जुटे रहे।

यह घटना न केवल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि इस बात की ओर भी इशारा करती है कि बड़े शहरों में सुरक्षा उपायों को सख्त करने की आवश्यकता है। पुलिस और प्रशासन पर अब इस मामले को जल्द सुलझाने और सुरक्षा को मजबूत करने का दबाव है।

समाचार का अपडेट जारी है…

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।