मो इसराइल बबलू
बिलासपुर का रिवर व्यू बना गुंडागर्दी का अड्डा — पुलिस ने दोनों पक्षों पर कसा शिकंजा, एसएसपी बोले– “कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा”
बिलासपुर। शहर के चर्चित रिवर व्यू क्षेत्र में बुधवार देर रात गुंडागर्दी और मारपीट की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया। युवाओं के दो गुटों में बीच सड़क पर जमकर विवाद और हाथापाई हुई, जिसमें कई युवक घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी धाराओं में अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था, तभी लाला राजक और संदीप कश्यप मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इस पर प्रार्थी पक्ष के नागेश बंजारे और उसके साथी विधि से संघर्षरत बालकों के साथ उनका विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए अपराध क्रमांक 1265/25 दर्ज किया है।
लाला राजक की रिपोर्ट पर नागेश बंजारे और विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ धारा 126(2), 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वहीं सार्थी खरे की रिपोर्ट पर लाला राजक और संदीप कश्यप के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। घटना में शामिल दो युवक विधि से संघर्षरत बालक हैं, जिनके विरुद्ध भी विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाई गई है। मारपीट में घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण जारी एसएसपी रजनेश सिंह का सख्त संदेश — “बिलासपुर में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं”
घटना के बाद स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में गुंडागर्दी, धमकाने या सड़क पर हंगामा करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा —
“बिलासपुर में कानून से खिलवाड़ की कोई जगह नहीं है। ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी।”
सूत्रों के मुताबिक, रिवर व्यू क्षेत्र में पहले भी युवाओं की झड़प और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिलती रही हैं। पुलिस ने अब इस जोन में गश्त बढ़ाने और निगरानी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है
जानिए क्या कहती है BNS की ये धाराएँ
धाराप्रावधानविवरण126(2)गंभीर चोट या हमलाजानबूझकर नुकसान या चोट पहुंचाने का अपराध296सार्वजनिक शांति भंगभीड़भाड़ वाले इलाके में हिंसक व्यवहार या उपद्रव351(2)हमला या आपराधिक बलशारीरिक हमले या हिंसक कृत्य से जुड़ा अपराध115(2)दंगा या सार्वजनिक हिंसासमूह में मारपीट या हंगामा फैलाना3(5)नाबालिगों की संलिप्तताविधि से संघर्षरत बालक के अपराध में भागीदारी पर विशेष कार्रवाई
रिवर व्यू की बढ़ती आपराधिक गतिविधियां चिंता का विषय
रिवर व्यू, जहां शाम ढलते ही युवाओं की भीड़ जुटती है, अब अपराधियों और नशेड़ियों के ठिकाने के रूप में पहचान बनाने लगा है। हाल की इस घटना ने फिर साबित कर दिया कि बिलासपुर के इस पॉश जोन में पुलिस की सख्त निगरानी की जरूरत है।
एसपी के आदेश के बाद अब पुलिस ने यहां स्थायी पेट्रोलिंग प्वाइंट बनाने और सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।




