Latest news

सिम्स बिलासपुर में एनटीईपी कोर कमेटी की बैठक  — टीबी मरीजों की जांच और उपचार पर दिया गया विशेष जोर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। सिम्स बिलासपुर में बुधवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) की कोर कमेटी की बैठक अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त संचालक सह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, नोडल अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष रेस्पीरेटरी मेडिसिन डॉ. प्रतीक कुमार, नोडल ऑफिसर (पब्लिक हेल्थ) एवं विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता ठाकुर, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी, डब्ल्यू.एच.ओ. एनटीईपी सलाहकार डॉ. ऋतु कश्यप सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में टीबी मरीजों की जांच, निदान और उपचार में तेजी लाने पर जोर दिया गया। अधिष्ठाता डॉ. मूर्ति ने निर्देश दिए कि निक्क्ष्य पोर्टल में शत-प्रतिशत डाटा एंट्री सुनिश्चित की जाए और सभी अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मरीज हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साथ ही सिम्स के सभी क्लीनिकल विभागों को निर्देशित किया गया कि वे टीबी के लक्षण वाले मरीजों की सैम्पलिंग बढ़ाएं और त्वरित उपचार की प्रक्रिया अपनाएं, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को समय पर राहत मिल सके।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।