Latest news

राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय हादसे में बाल बाल बची

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

00 राजधानी रायपुर से बिलासपुर लौटते समय की घटना

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश प्रवक्ता कल रात एक सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गयी। उन्हें चोट आई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है, पर आराम करने की सलाह दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती हर्षिता पांडेय एक परिचित के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी रायपुर आयी थी।
रात को वापस बिलासपुर लौटते समय सरगांव के पास वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना के बाद श्रीमती हर्षिता पांडेय किसी तरह परिचितों की मदद से बिलासपुर पहुंची। अस्पताल में उनकां परीक्षण और एक्स रे हुआ। उनके कमर और चेहरे के साथ पीठ में अंदरूनी चोट लगी है। डॉक्टरों ने उन्हें विश्राम की सलाह दी है। पुलिस कार्यवाही जारी है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।