बिलासपुर। सरजू बगीचा स्थित क्रिकेट संघ बिलासपुर के कार्यालय में आज संघ की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के निवर्तमान सचिव श्री मुकुल तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सम्मान से हुई। तत्पश्चात नव निर्वाचित सचिव श्री विटेंश अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


सभा में आगामी सत्र के लिए कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। सर्वसम्मति से श्री नवीन जाजोदिया को पुनः अध्यक्ष चुना गया, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी श्री देवेंद्र सिंह को सौंपी गई।
संघ की नई कार्यकारिणी में —
- कोषाध्यक्ष: गुरदीप सिंह टुटेजा (प्रिंस)
- उपाध्यक्ष: श्री ओ.पी. यादव एवं श्री आलोक श्रीवास्तव
- सहसचिव: श्री आनंद तावड़कर एवं श्री शरद मुरारका
बैठक में संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। नई टीम के गठन पर सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए बिलासपुर में क्रिकेट के विकास और नई प्रतिभाओं को आगे लाने का संकल्प दोहराया।



