Latest news

बिलासपुर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण: समय से पहले पहुंचे स्टेशन नहीं तो छूट जाएगी ट्रेन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
6 Min Read

00 बिलासपुर स्टेशन में पुनर्विकास कार्य तीव्र से जारी – मौजूदा कुछ यात्री सुविधाए अस्थायी रूप से होगी अन्य स्थानों पर स्थांतरित |

यात्रियों से आग्रह – असुविधा से बचने स्टेशन पर्याप्त समय पहले आएं

बिलासपुर । बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के अंतर्गत स्टेशन परिसर का आधुनिकीकरण एवं उन्नयन का कार्य तीव्र गति से आरंभ हो चुका है । इसके तहत बिलासपुर स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवाएँ, बेहतर यात्री सुविधाएँ और स्वच्छ व सुगम परिवेश उपलब्ध कराने विभिन्न निर्माण कार्य शामिल है । स्टेशन को पर्यावरण-अनुकूल तकनीक और डिज़ाइन से पुनर्विकसित भी किया जाएगा | सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं | इस निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को आवागमन एवं टिकटिंग से संबन्धित किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसलिए अस्थायी रूप से रेल प्रशासन द्वारा अनेक प्रबंध/बदलाव किये जा रहे हैं । जिसके अंतर्गत गेट नं 03 को नए स्टेशन भवन के निर्माण कार्य हेतु अस्थायी तौर पर बंद किया जाएगा | यात्रियों के आवागमन हेतु गेट नं 01 व 02 पूरी तरह से चालू रहेगा साथ ही गेट नं 04 से सीमित संख्या में यात्रियों का आवागमन किया जा सकेगा । यात्री आरक्षण केंद्र (पीआरएस) को अस्थायी रूप से स्काउट गाइड विंग (टीटीई विश्राम गृह के पीछे) स्थानांतरित किया जायेगा । सभी अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर को वर्तमान आरक्षण केंद्र में स्थानांतरित किया जायेगा । अस्थायी आरक्षण टिकट केंद्र में निःशुल्क पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी | उपरोक्त बदलाव निर्माण कार्य के प्रगति के आधार पर किया जायेगा, जिसकी अग्रिम सूचना भी समयानुसार दी जाएगी | यात्रीगण अपने यात्रा समय को ध्यान में रखते हुए, स्टेशन पर पर्याप्त समय पहले पहुंचें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे निर्माण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा को समझें और स्टेशन पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उसलापुर स्टेशन का मुख्य द्वार 25 तक रहेगा बंद

स्टेशन का प्रस्तावित मॉडल।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उसलापुर स्टेशन को यात्रियों के अनुकूल सर्वसुविधायुक्त बनाने हेतु यात्री सुविधा विकास के अनेक कार्य भी कराये जा रहे हैं| स्टेशन को नए रूप में विकसित किया जा रहा है जिससे कि यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके। सभी कार्य तीव्र गति से जारी है | इस पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत उसलापुर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार का चौडीकरण कार्य किया जा रहा है | इसके फलस्वरूप मुख्य प्रवेश द् 22 नवम्बर से 25 नवम्बर तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा।| बंद के दौरान यात्रियों के स्टेशन प्रवेश के लिए टिकट काउंटर के बगल से अस्थायी प्रवेश द्वारा बनया जा रहा है | रेलवे प्रशासन यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। निर्माण कार्य की पूर्णता तक यात्रीगण से सहयोग की अपील की जाती है। साथ ही यात्रीगण अपने यात्रा समय को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर पर्याप्त समय पहले पहुंचें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उसलापुर स्टेशन का मुख्य द्वार 25 तक रहेगा बंद बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के अंतर्गत स्टेशन परिसर का आधुनिकीकरण एवं उन्नयन का कार्य तीव्र गति से आरंभ हो चुका है । इसके तहत बिलासपुर स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवाएँ, बेहतर यात्री सुविधाएँ और स्वच्छ व सुगम परिवेश उपलब्ध कराने विभिन्न निर्माण कार्य शामिल है । स्टेशन को पर्यावरण-अनुकूल तकनीक और डिज़ाइन से पुनर्विकसित भी किया जाएगा | सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं | इस निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को आवागमन एवं टिकटिंग से संबन्धित किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसलिए अस्थायी रूप से रेल प्रशासन द्वारा अनेक प्रबंध/बदलाव किये जा रहे हैं । जिसके अंतर्गत गेट नं 03 को नए स्टेशन भवन के निर्माण कार्य हेतु अस्थायी तौर पर बंद किया जाएगा | यात्रियों के आवागमन हेतु गेट नं 01 व 02 पूरी तरह से चालू रहेगा साथ ही गेट नं 04 से सीमित संख्या में यात्रियों का आवागमन किया जा सकेगा । यात्री आरक्षण केंद्र (पीआरएस) को अस्थायी रूप से स्काउट गाइड विंग (टीटीई विश्राम गृह के पीछे) स्थानांतरित किया जायेगा । सभी अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर को वर्तमान आरक्षण केंद्र में स्थानांतरित किया जायेगा । अस्थायी आरक्षण टिकट केंद्र में निःशुल्क पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी | उपरोक्त बदलाव निर्माण कार्य के प्रगति के आधार पर किया जायेगा, जिसकी अग्रिम सूचना भी समयानुसार दी जाएगी | यात्रीगण अपने यात्रा समय को ध्यान में रखते हुए, स्टेशन पर पर्याप्त समय पहले पहुंचें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे निर्माण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा को समझें और स्टेशन पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।