Latest news

संगठन सृजन अभियान द्वारा जिला अध्यक्ष चयन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी से कार्यकर्ता उत्साहित – अटल श्रीवास्तव

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

मो इसराइल बबलू

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेंटी छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है जिसके लिए राष्ट्रीय कांग्रेस ने 17 राष्ट्रीय नेताओं को जिलो का प्रभार सौपा है। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के साथ प्रदेश स्तर पर नेताओं को जिलेवार पर्यवेक्षक बनाकर जोड़ा गया है। नारायणपुर सुकमा बिजापुर दंतेवाड़ा जिले हेतु तेलंगाना के कांग्रेस नेता श्री अजमतुल्लाह हुसैनी को राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्ति किया गया है उनके साथ विधायक अटल श्रीवास्तव विधायक कुंवर सिंह निषाद विधायक रामकुमार यादव संलग्न किये गये है।
दिनांक 04 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव राष्ट्रीय पर्यवेक्षक तेलंगाना राज्य के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अजमतुल्लाह हुसैनी के साथ नारायणपुर सुकमा के दौरे पर रहे जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक एवं पार्टी के दिशा निर्देशानुसार रायसुमारी की गई। वरिष्ठ कांग्रेसजनो सहित सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती एवं अध्यक्ष के चयन पर बातचीत की गई। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकार्ताओं में उत्साह है और निश्चित रूप से अभियान से संगठन मजबूत होगा। चार दिन के दौरे के पश्चात अटल श्रीवास्तव वापस बिलासपुर पहुंचे अटल श्रीवास्तव के साथ विधायक कुंवर निषाद विधायक रामकुमार यादव और प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह शामिल रहे स्थानीय कांग्रेस के विधायक पूर्व विधायक ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।