Latest news

युवा कांग्रेस का ‘बिल जलाओ आंदोलन : बिलासपुर में युवा कांग्रेसियों ने इंदु चौक में फूंका बिजली बिल , भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


बिलासपुर।बढ़ते बिजली बिल और बंद हुई हाफ बिजली बिल योजना के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर इंदु चौक स्थित CSPDCL कार्यालय के बाहर ‘बिल जलाओ आंदोलन’ के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल जलाकर विरोध दर्ज कराया।

तानाशाही और लापरवाही का आरोप

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेरू असलम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद तानाशाही रवैया चरम पर है। CSPDCL के अधिकारी भी लगातार लापरवाही कर रहे हैं। पहले कांग्रेस सरकार (भूपेश बघेल) द्वारा लागू की गई ‘हाफ बिजली बिल योजना’ के तहत उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक आधा बिल चुकाना पड़ता था, लेकिन वर्तमान साय सरकार ने इसे बंद कर दिया है।

जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ

युवा कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि योजना बंद होने के बाद से बिजली की दरों में लगातार वृद्धि हो रही है और आए दिन बिजली कटौती भी झेलनी पड़ रही है। बढ़ते बिलों से आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है और घरेलू उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

आंदोलन की चेतावनी

विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हाफ बिजली बिल योजना को पुनः लागू नहीं किया गया तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा और मुख्यमंत्री निवास का घेराव होगा।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख चेहरे

आज के विरोध कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शिबली मेराज खान, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस गोपाल दुबे, अल्पसंख्यक अध्यक्ष आसिफ़ खान, जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम, मो. अयाज़, शांतनु मेश्राम, दीपक रजक, हरीश कालशा, शानू ख़ान, सोनू भोरे, गौरव सिंह, वक्कार ख़ान समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।