
बिलासपुर,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस समितियों (DCC) के लिए एआईसीसी (AICC) और पीसीसी (PCC) पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इन पर्यवेक्षकों को जिला स्तर पर संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है।

नियुक्त पर्यवेक्षकों की सूची
1. एआईसीसी पर्यवेक्षक : श्री राजेश ठाकुर
जशपुर : श्री धनेंद्र साहू
सरगुजा : श्रीमती सवित्री मंडावी
सुरजपुर : श्री अमरजीत चावला
बलरामपुर : श्री अमितेश शुक्ला
2. एआईसीसी पर्यवेक्षक : श्री विकास ठाकरे
कोरिया : श्री द्वारकाधीश यादव
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर-सोहागपुर : श्रीमती छन्नी साहू
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : श्रीमती फूलो देवी नेताम
3. एआईसीसी पर्यवेक्षक : श्री सुबोधकांत सहाय
कोरिया : श्रीमती संगीता सिन्हा
मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-सोनहत : श्री अशोक राज आहूजा
4. एआईसीसी पर्यवेक्षक : श्री उमंग सिंघार
बिलासपुर शहर : श्री टी.एस. सिंहदेव
बिलासपुर ग्रामीण : श्री धनेंश पटेला
मुंगेली : श्री नरेश ठाकुर
5. एआईसीसी पर्यवेक्षक : श्री आर.सी. खुंटिया
कोरबा शहर : श्री मोहन मरकाम
कोरबा ग्रामीण : श्रीमती छाया वर्मा, श्री राजेन्द्र तिवारी
6. एआईसीसी पर्यवेक्षक : श्री सिताराम लांबा
रायगढ़ शहर : श्री जयसिंह अग्रवाल
रायगढ़ ग्रामीण : श्री लक्षेश्वर बघेल, श्री शफी अहमद
7. एआईसीसी पर्यवेक्षक : श्री विवेक बंसल
जांजगीर-चांपा : श्री सत्यनारायण शर्मा
सक्ती : श्री जनक ध्रुव, श्रीमती इंग्रिड मॅक्लियोड
8. एआईसीसी पर्यवेक्षक : डॉ. नितिन राउत
बलौदा बाजार : श्री मोहम्मद अकबर
सरायपाली-बिलाईगढ़ : श्री गुरमुख सिंह होरा, श्री पुर्णचंद पाधी
संगठन को मजबूत करने की तैयारी
कांग्रेस की यह कवायद आगामी संगठनात्मक चुनावों और विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। पर्यवेक्षक जिलों का दौरा करेंगे, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और संगठन की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करेंगे और केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। यह कदम कांग्रेस संगठन को ग्राम स्तर तक सक्रिय करने और अंदरूनी मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



