Latest news

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के साथ बिलासपुर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil


मुस्लिम समाज ने गुरु सिंह सभा दयालबंद को 3 लाख 11 हजार 786 रुपए की सहायता राशि सौंपी

बिलासपुर।
पंजाब में बाढ़ से आई त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस आपदा की घड़ी में बिलासपुर भी पीछे नहीं रहा। सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए बिलासपुर मुस्लिम समाज ने दयालबंद गुरुद्वारा समिति को 3 लाख 11 हजार 786 रुपए की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सीधे पहुंचाई जाएगी।


बिलासपुर की परंपरा, हर संकट में साथ

उसकी देन कमेटी बिलासपुर के प्रमुख शेख नजीरुद्दीन और एस.ए. कादिर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के पदाधिकारी दयालबंद गुरुद्वारा पहुंचे। यहां समिति के अध्यक्ष मनदीप सिंह गंभीर और सचिव अमरजीत सिंह दुआ को सहायता राशि सौंपी गई। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि “बिलासपुर की परंपरा रही है कि देश पर जब भी संकट आया, यहां के लोग एकजुट होकर मदद के लिए खड़े हुए हैं।”


11 अक्टूबर को पंजाब पहुंचाएंगे राहत

गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष मनदीप सिंह गंभीर और सचिव अमरजीत सिंह दुआ ने बताया कि मुस्लिम समाज से मिली राशि सहित समिति द्वारा एकत्रित सहयोग राशि 11 अक्टूबर को पंजाब ले जाई जाएगी। समिति का दल प्रभावित गांवों तक जाकर परिवारों को सीधे राहत सामग्री और आर्थिक मदद पहुंचाएगा।


सम्मान और सद्भाव का संदेश

सहायता राशि मिलने पर गुरुद्वारा कमेटी ने मुस्लिम समाज के प्रमुख शेख नजीरुद्दीन का सम्मान किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कदम बिलासपुर की गंगा-जमनी तहज़ीब और सामाजिक समरसता की मिसाल है।

बाढ़ से पंजाब में हालात

  • कई जिलों में हजारों घर पानी में बह गए
  • किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद
  • हजारों परिवार बेघर होकर राहत शिविरों में

सामाजिक एकता की मिसाल

  • मुस्लिम समाज ने गुरुद्वारा को दी 3,11,786 रुपए की राशि
  • गुरुद्वारा कमेटी अलग से भी राशि एकत्र कर रही
  • 11 अक्टूबर को प्रभावित गांवों में जाकर मदद पहुंचाई जाएगी

कौन-कौन रहे मौजूद
गुरुद्वारा कमेटी से – महेंद्र सिंह गंभीर, रणजीत सिंह राजपाल, नरेंद्र पाल सिंह गांधी, दर्शन छाबड़ा, रणवीर सिंह होरा, जसपाल सिंह छाबड़ा
मुस्लिम समाज से – शेख नजीरुद्दीन, पेश इमाम सैयद जाहिर आगा, वाहिद उल्लाह, युसूफ हुसैन बंटी, हाजी निसार भाई, पिंटू भाई, नासिर नवाब, सज्जू भाई, जफर आगा, रियाज भाई, हाफिज भाई समेत बड़ी संख्या में सदस्य

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।