बिलासपुर। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा को याद किया। चित्रकला भाषण, निबंध, लोकगीत, रंगोली, वेशभूषा एवं लोकनृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोजगार कार्यालय के उपसंचालक पीएस तिग्गा, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाज सेविका देव दीदी बंजारे, कार्यक्रम के ध्यक्षता संस्था के प्राचार्य अरूण कुमार सिंह द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता देव दीदी बंजारे ने जनजातीय समाज का स्वतंत्रता में एवं देश के इतिहास में गौरवशाली योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रतियोगिता में प्रथन, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण अधीक्षक दिलीप कुमार तिवारी, मधुसूदन गराये, एमएल कुशवाहा प्रशिक्षण अधीक्षक शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी के अधिकारी, कर्मचारी छात्र उपस्थित रहे।
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।