Latest news

इंस्टाग्राम पोस्ट से उपजा विवाद: बेमेतरा में सतनामी युवक की चाकू मारकर हत्या, नवागढ़ थाने में बवाल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

मो इसराइल


बिलासपुर, रायपुर।बेमेतरा जिले के लालपुर गांव में सोशल मीडिया विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इंस्टाग्राम पर सतनामी समाज को अपमानित करने वाली पोस्ट को लेकर उपजे तनाव में 23 वर्षीय युवक टार्जन गायकवाड़ की चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आक्रोशित समाजजनों ने नवागढ़ थाने में जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है, जब हरदी गांव का रहने वाला नाबालिग आरोपी टार्जन गायकवाड़ से विवाद करने पहुंचा।

  • इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते आरोपी ने चाकू से हमला कर टार्जन की हत्या कर दी।
  • खून से लथपथ टार्जन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
  • वारदात की खबर फैलते ही सतनामी समाज के सैकड़ों लोग नवागढ़ थाने पहुंच गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
  • हालात बिगड़ते देख पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस की कार्रवाई :
पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच की जा रही है।

फैक्ट बॉक्स :

  • मृतक : टार्जन गायकवाड़ (23), निवासी लालपुर
  • आरोपी : नाबालिग, निवासी हरदी गांव
  • विवाद की वजह : इंस्टाग्राम पर सतनामी समाज को अपमानित करने वाली पोस्ट
  • घटना स्थल : लालपुर, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा
  • प्रभाव : समाज में आक्रोश, थाने में हंगामा
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।