Latest news

विश्व फार्मेसी दिवस पर सिम्स में उत्सव, अधिष्ठाता बोले– “फार्मासिस्ट समाज के संरक्षक”

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


अधिष्ठाता डॉ. रमेश मूर्ति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

बिलासपुर। सिम्स महाविद्यालय चिकित्सालय में 25 सितम्बर 2025 को विश्व फार्मेसी दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सिम्स के अधिष्ठाता माननीय डॉ. रमेश मूर्ति ने की। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, डॉ. समीर पर, कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरू साहू, दिनेश निर्मलकर, प्रमोद यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


अधिष्ठाता का उद्बोधन

डॉ. रमेश मूर्ति ने अपने संबोधन में कहा कि—

“फार्मासिस्ट केवल औषधि वितरणकर्ता नहीं हैं, बल्कि वे जनस्वास्थ्य के संरक्षक और समाज के सच्चे हितैषी हैं। उनकी जिम्मेदारी दवा उपलब्ध कराना ही नहीं बल्कि रोगी को सही परामर्श देना और सुरक्षित इलाज सुनिश्चित करना भी है। फार्मासिस्ट चिकित्सा विज्ञान और समाज के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं।”


चिकित्सा अधीक्षक का वक्तव्य

कार्यक्रम में डॉ. लखन सिंह ने कहा—

“फार्मासिस्ट अपनी निष्ठा, सेवा-भाव और दक्षता से हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाते हैं। अस्पताल आने वाले किसी भी मरीज को असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना फार्मासिस्ट का कर्तव्य है। हम सभी को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ देनी चाहिए।”


छात्र-छात्राओं की उत्साही भागीदारी

इस अवसर पर रमाशंकर साहू, विमल वर्मा, सूरज तोताराम, जायसवाल, केदार, अर्जुन, सिदार सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट और छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और संकल्प लिया कि भविष्य में भी वे स्वास्थ्य सेवा को और मजबूत करेंगे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।