Mohammed israil
बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था के तहत कलेक्टर ने सोमवार को तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले किए। कुल नौ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को उनके वर्तमान पद से हटाकर नए पदों पर भेजा गया है। फेरबदल का असर बिलासपुर, तखतपुर, पचपेड़ी, सकरी और बेलतरा तहसीलों पर पड़ा है।
- प्रकाश चंद साहू, तहसीलदार पचपेड़ी को अब तहसीलदार बिलासपुर बनाया गया है।
- गरिमा ठाकुर, तहसीलदार बिलासपुर को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- पंकज सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख, जिन्हें तखतपुर तहसीलदार का पद मिला था, अब फिर से भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय में वापसी करेंगे।
- नीलम पिस्दा, अतिरिक्त तहसीलदार पचपेड़ी, को तहसीलदार पचपेड़ी नियुक्त किया गया है।
- मनीषा झा, अतिरिक्त तहसीलदार सकरी को तहसीलदार बेलतरा भेजा गया है।
- शशांक शेखर शुक्ला, जो पहले बेलतरा तहसीलदार थे, अब तहसीलदार तखतपुर होंगे।
- विनीता शर्मा, नायब तहसीलदार बिल्हा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी बनाया गया है।
- नेहा कौशिक, नायब तहसीलदार सकरी को अब नायब तहसीलदार बिल्हा पदस्थ किया गया है।
- विभोर यादव, नायब तहसीलदार बिलासपुर को नायब तहसीलदार सकरी भेजा गया है।



