Latest news

तलवार से केक काटकर जन्मदिन, तो कहीं सड़क पर स्टंट… बिलासपुर पुलिस ने दिखाई सख्ती

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

Mohammed israil


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और न्यू रिवर व्यू स्टंटबाजी मामले में 19 युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, तलवार व बाइक जब्त

बिलासपुर। शहर और आसपास के इलाकों में बदमाशी का प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। एक ओर रतनपुर क्षेत्र में आधी रात को 15 युवकों ने जन्मदिन मनाते समय तलवार से केक काटा और वीडियो वायरल किया, तो दूसरी ओर न्यू रिवर व्यूह इलाके में बाइकर्स ने सड़क को सर्कस बना दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तलवार, गाड़ियां और बाइक्स जब्त कर ली गई हैं।


रतनपुर : तलवार से केक काटा, 15 पर कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरखूंडी के 15 युवक रात में सर्विस रोड किनारे जन्मदिन मनाते दिखाई दिए। केक काटने के लिए युवक ने तलवार का इस्तेमाल किया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 191(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. रुपेश केवर्त पिता स्व. सुरेश केवर्त
  2. कमलेश कुमार सरवन पिता सुखी राम सरवन
  3. रितेश नायक पिता गणेश नायक
  4. कर्ण सिंह पिता लखपति सिंह
  5. रणजीत केवट पिता सुरेश केवट
  6. अभ्युदय भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज
  7. अन्य 9 नाबालिग – सभी निवासी ग्राम खैरखूंडी, थाना रतनपुर

जब्त सामग्री : तलवार और वाहन।


न्यू रिवर व्यूह : सड़क पर स्टंटबाजी, तीन युवक गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन पुलिस ने न्यू रिवर व्यूह क्षेत्र में तीन युवकों को खतरनाक तरीके से बाइक से स्टंट करते पकड़ा। पुलिस ने धारा 281 BNS और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 189 के तहत अपराध दर्ज कर बाइक जब्त कर ली।

आरोपी –

  • साहिल यादव पिता अशोक यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी संदरी (पल्सर CG10BY-6779)
  • अनुराग पटेल पिता आत्माराम पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी मंगला (पल्सर CG10BZ-4768)
  • विकास यादव पिता राजकुमार यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी जेठूकापा, मुंगेली

एक अन्य युवक आशीष एक्का पिता लॉरेंस, उम्र 26 वर्ष (पल्सर NS 200 क्रमांक CG14MS-7004) पर भी कार्रवाई की गई। साथ ही एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल धारा 106 BNSS के तहत जब्त की गई।


🚨

सीएसपी नूपुर उपाध्याय (रतनपुर मामले पर)

“सोशल मीडिया पर वायरल तलवारबाजी वाले वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहचान कर आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। हथियार और वाहन जब्त कर लिए गए हैं। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

सीएसपी निमितेश सिंह (स्टंटबाजी मामले पर)

“सड़क पर लापरवाही से बाइक चलाना और स्टंट करना आम जनता की जान के लिए खतरा है। ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जब्त वाहन और दर्ज अपराध युवाओं के लिए कड़ी चेतावनी हैं कि सड़कें रेसिंग ट्रैक नहीं हैं।”

तलवार से केक काटना अपराध क्यों?

  • आर्म्स एक्ट के तहत बिना अनुमति धारदार हथियार रखना और सार्वजनिक जगह पर उसका उपयोग करना दंडनीय अपराध है।
  • सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो डालना अपराध को बढ़ावा देने जैसा है।

स्टंटबाजी का कानून

  • मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 : खतरनाक तरीके से वाहन चलाना।
  • धारा 189 : वाहन को सार्वजनिक जगह पर लापरवाही से चलाना।
  • धारा 281 BNS : लापरवाह ड्राइविंग से जीवन को संकट में डालना।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।