Latest news

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी आश्रम से निकली जागरूकता रैली

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

गाड़ी को सिंधी युवक समिति बिलासपुर के अध्यक्ष मनीष लाहौरानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


बिलासपुर।ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को ब्रह्माकुमारी आश्रम, सनसिटी शुभम विहार से विशेष नगर भ्रमण रैली निकाली गई। इस अवसर पर आश्रम की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के मार्गदर्शन में निकली इस गाड़ी को सिंधी युवक समिति बिलासपुर के अध्यक्ष मनीष लाहौरानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में सिंधी युवक समिति के पदाधिकारी, सनसिटी एवं शुभम विहार के निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके अलावा ब्रह्माकुमारी आश्रम से जुड़ी बहनें और भाई भी मौजूद रहे। रैली के दौरान लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का संदेश दिया गया।


नशा मुक्त भारत अभियान – मुख्य संदेश

  • उद्देश्य: समाज से शराब, तंबाकू, नशे की सभी बुरी आदतों को समाप्त करना।
  • प्रेरक संस्था: ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
  • संदेश: “नशा छोड़ो, जीवन संवारो – परिवार और समाज को स्वस्थ बनाओ।”
  • माध्यम: नगर भ्रमण, जन-जागरण, प्रवचन एवं सामाजिक संगोष्ठियाँ।
  • सहयोग: विभिन्न सामाजिक संगठन, स्थानीय समितियाँ और आम नागरिक।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।