Mohammed israil
बिलासपुर। अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर संगठन (AISMA) की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक का समापन रविवार को बिलासपुर में हुआ। देशभर से आए सैकड़ों स्टेशन मास्टर्स ने इसमें शिरकत की। बैठक में एडिशनल स्टेशन मास्टर की नियुक्ति, सभी स्टेशन मास्टर कार्यालयों में एसी और आरओ जल की अनिवार्य व्यवस्था, रात्रि ड्यूटी भत्ता तथा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) जैसी प्रमुख समस्याओं पर गहन मंथन किया गया।

अंतिम दिन के सत्र में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक (Sr. DOM-CO) विशाल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन द्वारा उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए निराकरण की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता AISMA के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की। इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव शरदचंद पुरोहित, उप महासचिव ए.के. श्रीवास्तव, CFSG वी. टी., पूर्व महासचिव पी.के. दास और जॉन विन्सेंट सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सुधीर गरुण और विजय पाटिल समेत अन्य प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्टेशन मास्टर्स रेलवे संचालन की रीढ़ हैं, बावजूद इसके उन्हें बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों से लंबे समय से वंचित रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगा।
👉 मुख्य मुद्दे जिन पर हुआ मंथन
- एडिशनल स्टेशन मास्टर की नियुक्ति
- स्टेशन मास्टर कार्यालयों में एसी और आरओ जल की सुविधा
- रात्रि ड्यूटी भत्ता
- पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग



