Latest news

बिलासपुर ग्रामीण भाजपा की पहली बैठक : रतनपुर में 10 सितम्बर को जिला कार्यशाला, सेवा पखवाड़ा पर होगा फोकस

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil

बिलासपुर। संगठन महापर्व के बाद नवगठित बिलासपुर ग्रामीण भाजपा जिला इकाई ने रविवार को रतनपुर में अपनी पहली बैठक की। जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मां महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर बैठक की शुरुआत की। बैठक का मुख्य एजेंडा 10 सितम्बर को रतनपुर महामाया मंदिर धर्मशाला में होने वाली जिला कार्यशाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयंती (17 सितम्बर) से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियां रहीं।

बैठक में तय हुआ कि सेवा पखवाड़ा को लेकर जिलेभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने बताया कि कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे निर्मल सिन्हा मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश द्वारा निर्धारित सूची के अनुसार कार्यशाला में राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद-विधायक, निगम-मंडल पदाधिकारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष- महामंत्री समेत सेवा पखवाड़ा की टोली अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगी।

बैठक में आने वाले महीनों में मंडल स्तर पर कार्यशालाओं की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। मंडल प्रभारियों की नियुक्ति के साथ संगठन विस्तार पर पदाधिकारियों से रायशुमारी की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल के साथ यश मनोहर जनक देवांगन, जिला उपाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, राजेश कश्यप, राज्यवर्धन कौशिक, तिरीथराम यादव, नागेश्वरी साहू, प्रणव शर्मा समदरिया, निखिल केशवानी, राजकुमार साहू, सरोजनी भारद्वाज, राजेन्द्र अग्रहरि, महराज सिंह नायक और दुर्गा ‘बबलू’ कश्यप समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

👉 मुख्य बिंदु

  • भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिला की पहली बैठक रतनपुर में सम्पन्न
  • 10 सितम्बर को होगा जिला कार्यशाला, निर्मल सिन्हा रहेंगे मुख्य प्रशिक्षक
  • सेवा पखवाड़ा की तैयारी पर विस्तृत चर्चा
  • मंडल प्रभारियों की नियुक्ति और संगठन विस्तार पर रायशुमारी
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।