Latest news

गणेश विसर्जन जुलूस में तेज रफ्तार SUV ने मचाई तबाही, मासूम की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

2 दिन पहले जshपुर में विसर्जन के दौरान ही बोलेरो मेने तीन लोगों रौंद दिया था

बिलासपुर,सीतापुर।
ग्राम आमाटोली (थाना सीतापुर) में रविवार की शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलूस मातम में बदल गया। शाम करीब 5 बजे ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं के बीच अचानक एक तेज रफ्तार SUV घुस गई और कई लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे में 6 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं।

हादसे का घटनाक्रम

रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए ग्रामीणों की बड़ी संख्या आमाटोली गांव की गलियों से होकर जुलूस में शामिल थी। पुरुष, महिलाएं और बच्चे ताल-धुन पर नाचते हुए तालाब की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार SUV बेकाबू होकर भीड़ में घुस गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग चीख-पुकार करने लगे।

मासूम की मौत, आठ घायल

SUV की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें –

  • चार बच्चे (1 से 5 वर्ष आयु वर्ग)
  • दो युवतियां
  • एक महिला और एक युवक शामिल हैं।
    सभी घायलों का इलाज सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल और स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।


थान: ग्राम आमाटोली, थाना सीतापुर

  • समय: रविवार शाम 5 बजे
  • मृतक: 6 वर्षीय बालक
  • घायल: 8 श्रद्धालु (चार बच्चे, दो युवतियां, एक महिला, एक युवक)
  • स्थिति: सभी घायलों का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।