Latest news

गणेश पंडाल से बुलाया, तालाब किनारे मिली लाश – नाबालिग की हत्या और अनाचार के गुनहगार सलाखों के पीछे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil

बिलासपुर ,रायपुर।तिल्दा-नेवरा इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। गणेश पंडाल घूमने निकले नाबालिग का शव तालाब किनारे मिला। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका गहराई, तो पुलिस ने कड़ाई से पड़ताल की और खुलासा हुआ कि आरोपी युवक ने पहले अनाचार किया, फिर राज़ खोलने के डर से अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी।


क्या है पूरा मामला

तिल्दा-नेवरा पुलिस के अनुसार 26 अगस्त की रात 8 बजे नाबालिग पुत्र घर से गणेश पंडाल देखने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजन की शिकायत पर गुम इंसान दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। शनिवार को उसका शव ग्राम कोटा स्थित बड़े तालाब के पास संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। प्रथम दृष्ट्या हत्या प्रतीत होने पर मामला गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया।

पुलिस जांच और खुलासा

  • जांच में पुलिस को सूचना मिली कि मृतक को आखिरी बार विजय धीरज के साथ गणेश पंडाल की ओर जाते देखा गया था।
  • विजय धीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।
  • आरोपी ने बताया कि उसने मृतक के साथ अनाचार किया और राज़ खुलने के डर से अपने साथी कुलदीप बंजारे और एक नाबालिग के साथ मिलकर हत्या कर दी।

गिरफ्तारी और धाराएं

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 140(4), 61(2)(क) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 04 के तहत कार्रवाई की है।


गिरफ्तार आरोपी

  1. विजय धीरज कुमार (24 वर्ष)
  2. कुलदीप बंजारे (23 वर्ष)
  3. एक नाबालिग आरोपी

1 – वारदात की टाइमलाइन

  • 26 अगस्त, रात 8 बजे: नाबालिग गणेश पंडाल जाने की बात कहकर घर से निकला
  • गुमशुदगी दर्ज: परिजन ने पुलिस को सूचना दी
  • शनिवार: शव तालाब किनारे बरामद
  • पुलिस जांच: अंतिम बार विजय धीरज के साथ देखा गया
  • पूछताछ में खुलासा: अनाचार और हत्या की साजिश
  • गिरफ्तारी: तीनों आरोपी पकड़े गए

2 – धाराएं लगीं

  • धारा 140(4) बीएनएस
  • धारा 61(2)(क) बीएनएस
  • पॉक्सो एक्ट की धारा 04

3 – वारदात पर सवाल

  • नाबालिग की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पर गंभीर सवाल
  • गणेश उत्सव जैसे आयोजनों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत?
  • क्या ग्रामीण इलाकों में ऐसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी की जरूरत नहीं?

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।